जशपुर: खाद बिक्री में गड़बड़ी पर सख्ती, दो दुकानों को जारी किए गए नोटिस, जांच तेज
खरीफ सीजन शुरू होते ही कृषि विभाग ने उर्वरक बिक्री पर सख्ती बढ़ा दी है। पत्थलगांव विकासखंड के कोतबा और बागबहार में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जशपुर जनसंपर्क से बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण में बंटी जनरल स्टोर (बागबहार) और शर्मा कृषि सेवा केन्द्र (कोतबा) में दर सूची