शेखपुरा: शेखपुरा थाना पुलिस ने इन्दाय मोहल्ला में छापेमारी कर जिंदा गोली एवं बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
इंदाय मोहल्ला में छापेमारी करते हुए तीन जिंदा गोली एवं एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान इंदाय मोहल्ला निवासी नवल किशोर यादव के पुत्र नीरज कुमार एवं आमोद महतो के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया। दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जांच के बाद जेल भेजा जाएगा।