बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नत्थूपुरा में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा गया
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नत्थूपुरा में दबंगों ने युवक को जमकर पीट दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।