निवाई: टोंक में हाईवे पर सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
Niwai, Tonk | Apr 17, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी चौराहे के पास सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात कार की टक्कर से मौत हो गई। बरौनी थाना पुलिस के अनुसार मनभर देवी (55) अपनी बेटी को बस में बैठाकर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।