बागेश्वर: गुंठी गधेरे में भू कटाव से पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का गांव खतरे की जद मे, कोश्यारी का पैतृक आवास भी शामिल
जिले के कई अन्य क्षेत्रों के साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का गांव खतरे में आ रहा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का पैतृक निवास भी शामिल है। नामतीचेटाबगड़ में गुंठी गधेरे से हो रहे भूकटाव से क्षेत्र में लगातार भूस्खलन से बड़े पैमाने पर भूमि खिसक रही है।