धमतरी: पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आने से पूर्व विधायक लेख राम साहू बाल-बाल बचे
बता दे की छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को करोड़ों के कथित घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में धमतरी के गांधी मैदान में कांग्रेसियों ने पीएम और सीएम का पुतला जलाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक लेख राम साहू बाल-बाल बचा। बता दे की पुतले को पेट्रोल डालकर जलाया जा रहा था।