रतनगढ़: रतनगढ़ में पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम ऑफिस में दिया ज्ञापन
रतनगढ़ में आज राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय इकाई ने पेंशनरों को मिल रही सुविधाओं को बंद करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लिखा है की पेंशनरों को rgs के तहत मेडिकल सुविधा मिलती रही है। जो वर्तमान में बाधित है। पेंशनरों को rgs के तहत दवाइयां नही मिल रही है, जब मर्जी निजी संस्थान इलाज करना बंद कर देते है।