महाराजगंज: सिसवा अमहवा गांव की मस्जिद के दरवाजे पर निकला अजगर, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
महराजगंज के सिसवा अमहवा गांव में मस्जिद के दरवाजे पर एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। नमाजियों ने अजगर को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्राम सभा के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ी और बोरे की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया। अचानक मस्जिद के पास अजगर दिखने से लोगों में दहशत फैल गई