महाराजगंज: थाना चौक बाजार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, 2 मामलों का तत्काल निस्तारण किया
थाना चौक बाजार में थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनसुनवाई की। इस दौरान 2 प्रकरण आए, जिनमें एक कम्हारिया कला और एक चौक क्षेत्र से संबंधित था। जिलाधिकारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को थानों में निडर होकर अपनी बात रखने का वातावरण मिलना चाहिए।