दरभंगा: दरभंगा नगर थाना क्षेत्र में भीषण डकैती, बंदूक की नोक पर अपराधियों ने डेढ़ से 2 करोड़ रुपए लूटे
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में भीषण डकैती शुक्रवार को हो गई। इस दौरान अपराधियों ने सोने चांदी की दुकान से डेढ़ से 2 करोड रुपए की लूट बंदूक के बल पर कर ली । तो वही मामले की जांच में जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे। जहां उन्होंने कई बातों की जानकारी ली। इस संबंध में दुकानदार ने शुक्रवार की शाम 4:30 बजे कई बातों की जानकारी दी।