कुंडा के रहवई गांव में गुरुवार शाम 5:00 बजे स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आता है और जबरन मीटर थोपे जा रहे हैं। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीओ राहुल वैश्य ने अधिक बिल की बात को महज अफवाह बताया है।