चन्द्रपुरा: चंद्रपुरा के बूढ़ीडीह दामोदर नदी तट पर सुर्य मंदिर निर्माण को लेकर किया गया बैठक।
बूढ़ीडीह दामोदर नदी तट स्थित छठ घाट पर भगवान सुर्य देव की मंदिर निर्माण को लेकर बुढ़ीडीह के ग्रामीणों की बैठक महतो टोला शिव मंदिर परिसर में मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई। संचालन रंजित हांसदा ने की। बैठक में बूढ़ीडीह दामोदर नदी तट स्थित छठ घाट के समीप भगवान सुर्य मंदिर निर्माण एवं प्रतिमा लगाने का सर्वसमिति से निर्णय लिया गया।