रानीगंज: जामताली शुक्लान गांव में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाने में जुटे ग्रामीण
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली शुक्लान गांव में विद्युत तार में शार्ट सर्किट होने पर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। रविवार की दोपहर 3:30 बजे बिजली के तार में हुई शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। गेहूं के खेत में आग लगी देख ग्रामीण शोर मचाना शुरू कर दिए। लोग पानी हरी डालिया लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन हवा चलने के कारण आग बुझ