कुशलगढ़: कुशलगढ़ में यूरिया के लिए मची होड़, 700 बैग और हजारों किसान, ट्रक सड़क पर ही खाली होने लगा
खरीफ सीजन के बीच कुशलगढ़ क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को हालात ऐसे बने कि यूरिया से भरा ट्रक गोदाम तक भी नहीं पहुंच सका। शहीद भगत सिंह बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने ट्रक को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर ही यूरिया का वितरण शुरू करना पड़ा।