मिर्ज़ापुर: पिपराडाड गांव में 11000 हाई टेंशन की तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ दी तहरीर
कोतवाली देहात के पिपराडाड गांव में शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गांव से गुजर रहे 11000 वोल्ट की हाई टेंशन तार के स्टे लाइन में करंट उतरने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई जिसमें ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर पहुंचे पशुपालक ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से मेरी दुधारू भैंस की मौत हो गई बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।