खगौल: सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर दानापुर विधायक रामकृपाल यादव को मिली बधाइयाँ
दानापुर विधायक रामकृपाल यादव एक बार फिर बिहार कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल हुए। गुरुवार की दोपहर उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद शाम 6 बजे उन्हें सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद उनके आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समर्थ