श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित दीनदयाल शिशु/विद्या मंदिर निश्चितपुर सोनुआ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। सोमवार को लगभग 11 बजे विद्यालय के वंदना सभागार में आयोजित समारोह में कक्षा उदय से अष्टम तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।