पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मझगंवा शेख निवासी शांति यादव ने SP पन्ना को लिखित शिकायत दी है कि 20 नवंबर की रात दो आरोपियों- रविन्द्र यादव और कन्छेदी यादव ने उनके घर में घुसकर उनके साथ छेड़छाड़ और लाठी से मारपीट की।