फिरोज़ाबाद: शराब के नशे में विवाद बना कत्ल की वजह, रामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में चन्दन हत्याकांड का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुए चन्दन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में हुए विवाद, गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।