अररिया: ताराबाड़ी पुलिस ने 41 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 10, 2026 बिहार में अवैध शराब तस्करी पर लगातार नकेल कसते हुए अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 बोतल नेपाली शराब के साथ दो युवा तस्करों को गिरफ्तार किया और शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी जब्त कर ली है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहरुख और मोहम्मद इबरेश के रूप में हुई है।