जमुई: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान महाराजगंज में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
Jamui, Jamui | Jan 31, 2026 शहर के महाराजगंज में शुक्रवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने का लाइव वीडियो शनिवार को दिन के 11:00 बजे सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।