दरभंगा: दरभंगा पहुंचे बसपा नेता राजाराम, संगठन की मजबूती पर दिया जोर, झंझारपुर में हुई अहम बैठक
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजाराम आज मिथिला दौरे के क्रम में दरभंगा पहुंचे। दरभंगा स्थित सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला, पाग और चादर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, जिला अध्यक्ष दीपेश कुमार, विकास नगर अध्यक्ष कुमार सहित कई प्रमुख नेता रहे