अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रह्लादपुर में कमरे में फांसी पर लटका मिला ट्रक हेल्पर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में गुरुवार को एक ट्रक हेल्पर का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रहलादपुर निवासी सुधीर राजपूत (48) पुत्र स्वर्गीय नाथूराम ट्रक हेल्पर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवा