ज्वालामुखी: केसीसी बैंक शाखा ज्वालामुखी द्वारा पंचायत दरंग में लगाया गया एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा ज्वालामुखी ने पंचायत दरंग में एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया जो कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। इस शिविर में लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान रवि चंद, महिला मंडल प्रधान रजनी होंडा सहित कई लोग उपस्थित रहे।