हाथरस: विवेकानंद कॉलोनी में RTI एक्टिविस्ट का शव अधिवक्ता के घर मिलने से मची सनसनी, अधिवक्ता गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड विवेकानंद कॉलोनी में शनिवार सुबह 11:30 बजे के लगभग अधिवक्ता के घर खून से लथपथ आरटीआई एक्टिविस्ट का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया और मौके से अधिवक्ता को गिरफ्तार पुलिस द्वारा किया गया है जानकारी अनुसार मृतक का परिवार मुंबई से सूचना पर हाथरस के लिए चल दिया है