बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने डकैती कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया
सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आसूचना संकलन के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को दबोचा गया। सोमवार की शाम 7 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शीर्ष डकैती कांड में शामिल था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।