कटघोरा: कोरबा में एचटीपीएस का झाबू राखड़ डैम फिर फूटा, हसदेव नदी में बहा लाखों टन राख, 20 लाख का जुर्माना
Katghora, Korba | Apr 26, 2026 एचटीपीएस का झाबू राखड़ डैम पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार फूट गया है। इस बार बिजली उत्पादन कंपनी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने बिना अनुमति डैम के भीतर मेड़ बनाकर राख भरना शुरू कर दिया था। पानी का दबाव बढ़ने पर मेड़ टूट गई और लाखों टन राखड़ हसदेव नदी में बहकर प्रदूषण फैल गया.