माण्डलगढ़: काछोला में बनवारी लड्ढा को नव युवक मंडल का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया
काछोला माहेश्वरी समाज के नव युवक मंडल अध्यक्ष पद पर बनवारी लड्ढा को सर्वसम्मति से निर्विरोध आज रविवार दोपहर करीब 4 बजे चुना गया। समाजजनों ने उन्हें युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। पदभार ग्रहण करते हुए बनवारी लड्ढा ने समाज के विकास, युवाओं को संगठित करने तथा शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।