सुंदर नगर: किसानों के लिए सुंदरनगर में कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, 70 किसानों ने लिया भाग
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आतमा मंडी द्वारा परियोजना निदेशक डॉ राकेश पटियाल की अगुवाई में सुंदरनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेरी कोठी और मलोह के भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के अंतर्गत आने वाले किसानों के लिए कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 70 किसानों ने भाग लिया।लेखराज राणा ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि किसानो के लिए भ्रमण करवाया गया.