मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में मां की मौत के बाद पिता ने की दूसरी शादी, तो बेटे ने पिता को मारपीट कर घर से निकाला
अधेड़ पिता द्वारा हमउम्र साली के साथ कोर्ट मैरिज कर घर में लाने पर उसके पुत्रों व बहूओं ने अभद्रता कर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पिता ने दोनों पुत्रों व बहूओं के खिलाफ थाना में तहरीर दी है । बिवांर थाना के छेड़ी बसायक गांव के 62 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र प्रभु श्रीवास ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। उसके दो शादीशुदा पुत्र हैं।