भोगनीपुर: अंबेडकर पार्क पुखरायां में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, पालिका अध्यक्ष ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पुखरायां कस्बे के बाईपास स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका पुखरायां अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर चर्चा की गई। ईओ अजय कुमार, भाजपा के मुकुल पाण्डेय, प्रमोद त्रिपाठी, निर्देश कुमार मौजूद रहे