बोध गया: बोधगया के वरिष्ठ भाजपा नेता भोला मिश्रा का हुआ निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
बोधगया के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भोला मिश्रा का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से पटना एम्स में भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 9 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।