इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुटी
Iglas, Aligarh | Jun 5, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। दवा लेने के लिए कुछ मिनट के लिए मेडिकल स्टोर पर रुके किसान का जेवरों से भरा बैग चोर उड़ा ले गए। बैग में परिवार के पुस्तैनी आभूषण रखे होने से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव जैथोली निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र बहुरन सिंह कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे आया था।