पन्ना: पन्ना के बड़ागांव धान खरीदी केंद्र में मजदूरी भुगतान न होने से 200 पल्लेदार हड़ताल पर, किसानों को परेशानी
Panna, Panna | Dec 24, 2024 पन्ना जिले के बड़ागांव वेयरहाउस स्थित धान खरीदी केंद्र में मजदूरी का भुगतान न होने से 23 दिसंबर 2024 को करीब 200 पल्लेदारों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। इस केंद्र पर बीते दो सप्ताह से 27,000 क्विंटल धान की तोलाई हो चुकी है, लेकिन मजदूरों को उनकी मेहनत का भुगतान नहीं किया गया।