पन्ना: 25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, तैयारियां तेज
Panna, Panna | Dec 24, 2024 पन्ना जिले में 25 दिसंबर को खजुराहो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिलों और बुंदेलखंड क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली का नया युग शुरू होगा।