नामकुम: रांची एयरपोर्ट पर इबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई
Namkum, Ranchi | May 28, 2026 रांची एयरपोर्ट पर इबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। गुरुवार शाम करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल भवन के बाहर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।