मुज़फ्फरनगर: शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, शादी तय होते ही आरोपी ने रिश्ता तुड़वाया
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी और ज्वेलरी भी हड़पी। युवती की तय शादी भी आरोपी ने तुड़वा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।