दातागंज: दातागंज में कल पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता
शुक्रवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रचित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार दोपहर 12 बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्रानंद सरस्वती दातागंज पहुंचेंगे। वह गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा को लेकर उत्तरप्रदेश की हर विधानसभा में भ्रमण कर रहे है।