बलिया: जिला जेल के लिए चिन्हित भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | May 19, 2026 विकासखंड गड़वार के अंतर्गत ग्राम नारायनापाली में प्रस्तावित नई जिला जेल निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नक्शे के माध्यम से जेल निर्माण हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।