अकबरपुर: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी को माती पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक ने दी भावभीनी विदाई
जनपद में तैनात पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक बंदूलाल थाना मूसानगर द्वारा अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर माती पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचंद्र शुक्ला द्वारा पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई व व सम्मानपूर्वक विदा किया गया।