हुज़ूर: पॉलिटेक्निक चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को आरोपी चालक ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के वृद्धा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।