तिर्वा: बेला थाना क्षेत्र में फोन न उठाने पर प्रेमिका पर चाकू से हमला, बचाने आए पिता भी हुए घायल, तिर्वा मेडिकल में भर्ती
Tirwa, Kannauj | May 16, 2026 औरैया। बेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में शुक्रवार देर रात एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवती के पिता को भी आरोपित ने घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया है, जहां पिता-पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।