डीग: योग दिवस से पहले डीग में निकली जागरूकता रैली, 21 जून को जल महल में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम
Deeg, Bharatpur | Jun 20, 2026 डीग में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय पर भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को आयुष विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेश कुमार जांगिड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।