पीलीभीत: सपा कार्यालय में कुर्बानी प्रकरण पर भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग तेज
पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कथित कार्यालय में बकरीद पर बकरे की कुर्बानी का वीडियो वायरल होने और जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा और सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि सपा का चेहरा, चरित्र और क्रूरता जनता के सामने आ गई है।