गरौठा: गुरसरांय में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्वीकृत मार्ग से सड़क बनवाने की मांग, एसडीएम ने बैठाई जांच
गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम सिरवो के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर उप जिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण तय मार्ग और नक्शे के अनुसार कराने की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम सुनील कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं।