पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत
सोमवार 2 बजे अमरकंटक में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक सुभाष सिंह मरावी, निवासी कपिलधारा, रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल से कपिलधारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जहां उसकी मौत मौके पर ही हो गई।