सांगानेर: जयपुर के लालपुरा पचार रोड पर स्थित किसान के मकान में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर हुए फरार
जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र के लालपुरा पचार गांव में चोरों ने एक किसान के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार के सदस्यों को सो कर उठने पर चोरी का पता चला तो आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाश खेत में बने किसान के मकान में घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चुराकर फरार हो गए