खैरथल तिजारा जिले में गुरुवार को ग्राम रथों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | May 13, 2026
खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत 14 मई को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर बसई बिरथल नयागांव कोटडी बगतला गांव में ग्राम रथ प्रचार प्रसार करेगा तथा माहौंद में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।