लक्ष्मीपुर: युवा नेता की पहल पर दिघरा पंचायत भवन के समीप छह माह से बंद पड़ा चापाकल हुआ चालू
लक्ष्मीपुर प्रखंड की गौरा पंचायत अंतर्गत दिघरा पंचायत भवन के समीप पिछले छह माह से खराब पड़ा चापाकल मंगलवार को युवा नेता नीरज राजा की पहल पर 4 बजे चालू कराया गया। चापाकल खराब रहने से ग्रामीणों और सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नीरज राजा ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को फोन पर दी गई थी।