गोरखपुर: कैंट क्षेत्र में बुटीक की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जले 50 से ज्यादा सलवार-सूट, शादी का लहंगा भी जलकर हुआ राख
मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे एक बुटीक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में सिलने के लिए रखी 50 से ज्यादा लड़कियों के सलवार सूट जल गए।इतना ही नहीं शादी का कई लहंगा भी जलकर खाक हो गया।आग की लपटों और धुंए को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा- तफरी मच गई।उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फॉयर ब्रिगेड को दी।जानकारी मिलते ही बुटीक के ओनर भी मौके से पहुंचे।